अब रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के काॅलर पर भी लगेगा कैमरा

आरा : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन सहित पूरे देश की ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर टिकट चेकिंग स्टाफ के कालर पर अब कैमरे लगाये जायेंगे. कैमरे की मदद से वरीय अफसर अवैध उगाही से लेकर टीटीई पर लगनेवाले आरोपों पर भी नजर रख सकेंगे. रेलवे की इस पहल से जहां सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं […]

आरा : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन सहित पूरे देश की ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर टिकट चेकिंग स्टाफ के कालर पर अब कैमरे लगाये जायेंगे. कैमरे की मदद से वरीय अफसर अवैध उगाही से लेकर टीटीई पर लगनेवाले आरोपों पर भी नजर रख सकेंगे. रेलवे की इस पहल से जहां सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं कार्य में पारदर्शिता आयेगी. फिलहाल प्रयोग के तौर पर इस योजना को पश्चिम रेलवे में

अब रेलवे टिकट…
किया जा रहा है. इसके बाद कालर पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया को पूरे भारतीय रेलवे में शुरू की जायेगी. शुरुआती दौर में कुछ चुनिंदा ट्रेनों व स्टेशनों पर कार्य करनेवाले कर्मियों के कालर पर कैमरे लगाये जायेंगे. दानापुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम विनीत कुमार ने बताया कि फिलहाल दानापुर रेल मंडल में इस तरह की योजना नहीं आयी है.
कैमरे लगाने का कार्य तेज
एक कैमरा लगाने में साढ़े चार हजार रुपये होंगे खर्च : ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर चेकिंग करनेवाले एक स्टाफ के कालर पर कैमरा लगाने में रेलवे को करीब 4500 रुपये खर्च आयेंगे. कैमरा लग जाने से टीटीई की मनमानी पर रोक लग
एक कैमरा लगाने…
जायेगी. कई ऐसे मामले आते हैं, जिनमें की टीटीई यात्री से रुपये तो ले लेते हैं लेकिन उसकी रसीद नहीं देते हैं. ऐसे में रेलवे के राजस्व में भी कमी आती है. इसी को रोकने के लिए टीटीई के कॉलर पर कैमरे लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >