आंधी-पानी से तबाही, महिला की मौत व कई लोग घायल

आरा : भोजपुर जिले में दोपहर बाद आयी आंधी व पानी ने व्यापक स्तर पर तबाही मचायी है. तेज आंधी में सहार-पेउर मार्ग पर ऑटो पलट गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान डिहरी गांव के रहनेवाले शत्रुघ्न राय की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है. वहीं अलग-अलग […]

आरा : भोजपुर जिले में दोपहर बाद आयी आंधी व पानी ने व्यापक स्तर पर तबाही मचायी है. तेज आंधी में सहार-पेउर मार्ग पर ऑटो पलट गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान डिहरी गांव के रहनेवाले शत्रुघ्न राय की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है. वहीं अलग-अलग हादसों में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये.

बिहिया प्रखंड की शिवपुर पंचायत के वीरपुर गांव में तेज आंधी से बिजली के तार से निकली चिनगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी. शिवपुर पंचायत के मुखिया अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि करीब 35 से 40 बिगहा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. वहीं उदवंतनगर की हरनाथ कुंडी व मसाढ़ गांव में भी बिजली की चिनगारी से खेत में आग लगने की घटना हुई.

आंधी ने शहर से लेकर गांवों में काफी तबाही मचायी है. शहर के रमना मैदान, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, बाबू बाजार, गांगी, चंदवा सहित कई जगहों पर पेड़ गिर गये. वहीं बड़हरा, चरपोखरी, बिहिया, पीरो, शाहपुर, कोइलवर, सहार सहित सभी प्रखंडों में कई जगहों पर पेड़ गिरने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया. वहीं काफी नुकसान हुआ. कई झोंपड़ीनुमा घर व दुकानें भी तेज हवा के झोंके में उड़ गये. सड़कों पर जाम लगने की वजह से वाहन चालक बीच में फंसे रहे. बड़हरा में एक बाइक पर पेड़ गिर गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. बुधवार को करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश होने से कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गये और बिजली व्यवस्था चरमरा गयी. इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >