गेहूं के बोझे राख, सड़क पर उतरे लोग

कोइलवर : तेज आंधी के बाद कही से निकली चिनगारी से लगी आग में खलिहान में रखे लगभग पांच हजार गेहूं के बोझे जल गये. मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़िया में बुधवार शाम तेज आंधी के बाद घुंसारी से निकली चिनगारी से लगभग पांच हजार गेहूं व दलहन के रखे बोझे में आग लग गयी, […]

कोइलवर : तेज आंधी के बाद कही से निकली चिनगारी से लगी आग में खलिहान में रखे लगभग पांच हजार गेहूं के बोझे जल गये. मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़िया में बुधवार शाम तेज आंधी के बाद घुंसारी से निकली चिनगारी से लगभग पांच हजार गेहूं व दलहन के रखे बोझे में आग लग गयी, जिससे खलिहान में रखी सारी फसल जल गयी.

अगलगी में दो मवेशी भी झुलस गये. इधर अगलगी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-पटना राजमार्ग को आधा घंटा के लिए जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. बाद में सीओ मृत्युंजय कुमार, कोइलवर थानाध्यक्ष पंकज सैनी के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ. हालांकि तेज आंधी के बाद बारिश ने आस-पास के घरों को जलने से बचा दिया,

नहीं तो मंजर कुछ और ही होता. इधर अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया सुरेंद्र यादव, सीओ मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष पंकज सैनी मौके पर पहुंचे. किसान तारकेश्वर राय, रमेश कुमार, महेंद्र राय, लक्ष्मण राय, सुदामा राय, नंदकुमार राय, चंद्रशेखर प्रसाद, शिवकुमार राय, गुड्डू राय, अजीत ठाकुर, महेश्वर राय, परशुराम राय, शंकर राय, नंदकेश्वर राय, सुनील राय, शत्रुघ्न राय जली फसलों की जानकारी ली, जिससे उन्हें मुआवजा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >