वार्ड नं 11 के वासी गंदगी के बीच रहने को विवश

कोइलवर : नगर पंचायत के वार्ड 11 में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इस कारण वार्ड के लोग गंदगी के बीच जीने को विवश है. वहीं वार्ड में फैली गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ गयी है, जिससे आमलोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. हालांकि नगरवासियों को मच्छर […]

कोइलवर : नगर पंचायत के वार्ड 11 में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इस कारण वार्ड के लोग गंदगी के बीच जीने को विवश है. वहीं वार्ड में फैली गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ गयी है, जिससे आमलोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. हालांकि नगरवासियों को मच्छर से निजात दिलाने के लिए नगर कार्यालय में फॉगिंग मशीन की खरीदगी कई वर्ष पहले ही की गयी थी, लेकिन मशीन कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है. वार्ड के कुछ हिस्से ऐसे हैं,

जहां नालियां टूटी हुई हैं. इसमें से निकलता गंदा पानी गलियों में बहता रहता है. आलम यह है कि लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को मजबूर हैं. वहीं बरसात के दिनों में स्थिति और ही भयावह हो जाती है. हर ओर जलजमाव से लोग परेशान हो जाते हैं. मानो यह वार्ड टापू में तब्दील हो जाता है. लोगों के द्वारा कई बार इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करायी गयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

फॉगिंग मशीन से नहीं होता है छिड़काव
नगरवासी बताते हैं कि गत कार्यकाल में फॉगिंग मशीन की खरीदगी के बाद सिर्फ दो बार ही नगर के विभिन्न वार्डों में छिड़काव हुआ था. इसके बाद मशीन खराब हो गयी. ऐसे में दिन-प्रतिदिन मच्छरों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. मच्छरों से निजात को लेकर नगरवासी स्थानीय पार्षद व स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगायी है, लेकिन इससे निबटने के लिए नगर कार्यालय व स्वास्थ्य विभाग कोई भी पहल करता नहीं दिख रहा है. आलम यह है कि बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से लोग दिन-रात मच्छरदानी एवं क्वायल का प्रयोग कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि उनके यहां डोर- टू- डोर नियमित कूड़ा उठाव होता है. वहीं कई लोगों ने बताया कि अगर नियमित साफ-सफाई होती तो वार्ड में इतनी गंदगी का अंबार नहीं लगता. इस कारण मच्छरों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >