बंदी के कारण एलएलबी सेमेस्टर तीन, चार व छह की परीक्षाएं

आरा : लॉ कॉलेज के छात्रों व कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसबी कॉलेज में जमकर हो-हल्ला व हंगामा मचाया . छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष सह महाराजा लॉ कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि सुशील सिंह टाइगर ने कहा कि जब कॉलेज प्रशासन को पहले से ही पता था कि आज भारत बंद है तो उनके द्वारा […]

आरा : लॉ कॉलेज के छात्रों व कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसबी कॉलेज में जमकर हो-हल्ला व हंगामा मचाया . छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष सह महाराजा लॉ कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि सुशील सिंह टाइगर ने कहा कि जब कॉलेज प्रशासन को पहले से ही पता था कि आज भारत बंद है तो उनके द्वारा क्यों परीक्षा का आयोजन आज के दिन रखा गया.

वहीं दूसरी तरफ कुछ परीक्षार्थी परीक्षा स्थगित होने पर हो-हल्ला व हंगामा मचाने लगे. उन छात्रों का कहना था कि हमलोग कितनी मुश्किलों का सामना करके यहां सेंटर पर परीक्षा देने आये हैं और यहां आने के बाद पता चलता है कि परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. जब परीक्षा को स्थगित ही करना था तो इसकी सूचना परीक्षार्थियों को पहले क्यों नहीं दी गयी.

क्या कहते हैं कॉलेज के प्राचार्य : स्थिति को गंभीर देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल सिन्हा ने किसी तरह उन परीक्षार्थियों व छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को समझा- बुझाया. उन्होंने कहा कि यदि परीक्षार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से ज्यादा होती तो परीक्षा लेना के बारे कुछ सोचा जा सकता था. उन्होंने कहा कि विवि के परीक्षा विभाग द्वारा परीक्षा स्थगित करने की पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गयी थी. इसलिए परीक्षार्थियों को इसकी सूचना नहीं दी गयी. बंदी के कारण जब छात्रों की उपस्थिति बहुत कम देखी गयी तो मैंने जब परीक्षा नियंत्रक डॉ सिद्धेश्वर नारायण सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आज की परीक्षा को स्थगित कर दिया जाये.
13 अप्रैल को आयोजित की जायेगी स्थगित परीक्षा : इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ सिद्धेश्वर नारायण सिंह ने बताया कि सेमेस्टर तीन के द्वितीय पेपर, सेमेस्टर चार के चौथे पेपर व सेमेस्टर छह के छठे पेपर की परीक्षा अब 13 अप्रैल को निर्धारित समय व निर्धारित सेंटर पर ही आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >