आरा : रविवार को बड़हरा प्रखंड के घाघर विंदगांवा निवासी दशरथ विंद द्वारा फसल की क्षति को लेकर आत्महत्या करने की खबर पर जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जांच के आदेश दिये थे. सोमवार को उपविकास आयुक्त शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जांच समिति ने जाकर मामले की जांच की. इसे लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि किसान की महज 15 प्रतिशत फसल की क्षति हुई है, जिसका बाजार मूल्य महज पांच हजार रुपये है.
घरेलू कारणों से किसान ने की थी आत्महत्या

घरेलू कारणों से किसान ने की थी आत्महत्या
Copied link
आरा : रविवार को बड़हरा प्रखंड के घाघर विंदगांवा निवासी दशरथ विंद द्वारा फसल की क्षति को लेकर आत्महत्या करने की खबर पर जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जांच के आदेश दिये थे. सोमवार को उपविकास आयुक्त शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जांच समिति ने जाकर मामले की जांच की. इसे लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद […]
उन्होंने कहा कि किसान घरेलू कलह से ऊबकर आत्महत्या की थी. जांच समिति में एएसपी, एसडीओ अरुण प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी संजय नाथ तिवारी तथा बड़हरा अंचलाधिकारी सुमित कुमार थे.