भारत बंद के दौरान दुर्व्यवहार व तोड़फोड़ के विरोध में अधिवक्ता आज रहेंगे हड़ताल पर

आरा : भारत बंद समर्थकों द्वारा पुरानी समाहरणालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में घुस कर अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व तोड़फोड़ करने पर अधिवक्ताओं ने काफी रोष व्यक्त किया है. साथ ही एसोसिएशन ने तोड़-फोड़ करनेवालों को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया. आरा […]

आरा : भारत बंद समर्थकों द्वारा पुरानी समाहरणालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में घुस कर अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व तोड़फोड़ करने पर अधिवक्ताओं ने काफी रोष व्यक्त किया है. साथ ही एसोसिएशन ने तोड़-फोड़ करनेवालों को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया.

आरा बार एसोसिएशन द्वारा एक आमसभा का आयोजन मंगलवार को कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधर सिंह की अध्यक्षता में की गयी. संचालन सचिव राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू ने किया. सचिव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार व प्रशासन से भारत बंद समर्थकों द्वारा परिसर में घुस कर अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, तोड़फोड़ करने व कार्य में बाधा डालनेवालों को गिरफ्तार करने तथा सिविल कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षा व्यवस्था पुराना समाहरणालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में भी हो. आमसभा में अधिवक्ता गणेश पांडेय,

बबन प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद व अजीत रंजन सहित कई अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किया. आमसभा में अधिवक्ता गणेश पांडेय, बबन प्रसाद, विनोद सिंह, सुदामा सिंह, कन्हैया जी, राकेश मिश्र, अजीत रंजन, देवेंद्र प्रसाद, विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक, अतुल जी, अमर सिंह, अजय दुबे, अमित बंटी, ब्रह्मा शंकर पांडेय, महेंद्र प्रसाद, प्रमोद राय, सुभाष प्रसाद, दिग्विजय सिंह व कृष्ण गोपाल मिश्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे.

पीरो में भी वकीलों ने जताया विरोध : पीरो. एससी-एसटी उत्पीड़न एक्ट में संशोधन के खिलाफ सोमवार को भारत बंद के दौरान आरा कचहरी परिसर में बंद समर्थकों द्वारा की गई तोड़फोड़ व अधिवक्ताओं से बदसलूकी की घटना को गुंडागर्दी करार देते हुए पीरो बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने इसकी तीखे शब्दों में निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >