प्राचार्य पर जानलेवा हमला, मारपीट में किया घायल
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर मुहल्ले में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर शरारती तत्वों ने एक प्रधानाध्यापक को पिटाई कर दी. बाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की, जिसमें प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गये. घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर मुहल्ले में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर शरारती तत्वों ने एक प्रधानाध्यापक को पिटाई कर दी. बाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की, जिसमें प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गये. घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रधानाध्यापक अमित कुमार बताये जाते हैं,
जो विष्णुनगर मुहल्ला के चिकटोली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह तीन-चार की संख्या में अपराधी स्कूल के समीप पहुंचकर प्रधानाध्यापक से पहले मारपीट की बाद में फायरिंग भी की. प्रधानाध्यापक ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक अपराधी की पिस्टल को पकड़ लिया,
जिससे उनकी जान बच गयी. घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी, इसके बाद नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. हेडमास्टर द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में बताया गया है कि अपराधी तीन-चार की संख्या में थे, जिन्हें देखकर वह पहचान लेंगे. हालांकि प्रधानाध्यापक का कहना है कि वह कौन लोग थे और मुझे क्यों मारना चाहते थे, इसका मुझे पता नहीं है.
हत्या और आत्महत्या के पेच में फंसी पुलिस
प्रथमदृष्टया पुलिस को जो सुराग मिले हैं उसके आधार पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. युवक की हत्या कैसे हुई या उसने आत्महत्या की इस पेच में पुलिस फंस गयी है. हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि युवक की पहले हत्या की गयी है. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसे पेड़ से लटका दिया गया है. परिजनों के आने के बाद व बयान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा. हालांकि घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.
सड़क निर्माण कंपनी के संचालकों से मांगी रंगदारी, बंद कराया काम
क्या कहते हैं एसपी
इस संबंध में एसपी अवकाश कुमार ने जगदीशपुर एसडीपीओ सह एएसपी दयाशंकर को जांच करने की जिम्मेदारी दे दी गयी है. जनसरोकार से जुड़े कार्यों में किसी के द्वारा समस्या खड़ी की जायेगी तो उसे बख्शा नहीं जायेगा.