बच्ची की हत्या कर शव को बधार में फेंका

छह मार्च की शाम से ही गायब थी बच्ची, थाने में कराया गया था मामला दर्ज दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की गयी है हत्या, पुलिस कर रही है जांच आरा : ठभोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव में पुलिस ने एक पांच वर्षीय बच्ची का क्षत- विक्षत स्थिति में हत्या कर […]

छह मार्च की शाम से ही गायब थी बच्ची, थाने में कराया गया था मामला दर्ज

दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की गयी है हत्या, पुलिस कर रही है जांच
आरा : ठभोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव में पुलिस ने एक पांच वर्षीय बच्ची का क्षत- विक्षत स्थिति में हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृत बच्ची की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में की गयी, जो लिलारी गांव निवासी विपिन साह की पुत्री है. कयास लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया गया. बताया जा रहा है कि बच्ची विगत छह मार्च की शाम से ही लापता है.
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला. सोमवार को गांव का ही एक किसान जई काटने अपने खेत में गया हुआ था, तभी खेत में बच्ची का शव देखकर शोर मचाया. आस-पास के लोग जुट गये, जिसके बाद बच्ची की पहचान की गयी. घटना की सूचना तत्काल चरपोखरी थाने को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृत बच्ची के पिता विपिन साह ने बताया कि छह मार्च को घर के बगल में ही एक बरात आयी हुई थी. बच्ची बरात देखने के लिए गयी हुई थी, उसी समय से वह गायब है, इसको लेकर चरपोखरी थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
बरात देखने गयी थी बच्ची, उसी दौरान हो गयी लापता : छह मार्च को गांव के ही प्रेमचंद साह के घर में बरात आयी थी. बच्ची बरात देखने के लिए गयी हुई थी, उसी दिन से बच्ची गायब है. जब देर रात घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की गयी लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला. रात भर परिजन उसे ढूंढ़ते रहे लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हुआ. बाद में इसकी सूचना थाने को भी दी गयी. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम बरात वाले ही दिन दी गयी है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बच्ची की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक कर भाग गये.
पिता ने कहा किसी से नहीं है मेरी दुश्मनी : बच्ची का पिता विपिन साह ने कहा कि मेरे गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है. घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन है. यह मुझे पता नहीं. आखिर मेरे बच्ची के साथ लोगों ने क्या किया है, किस जन्म का बदला लिया है. यह कहते ही वह फूट- फूट कर रोने लगा.
एकलौती पुत्री की मौत के बाद बेहोश होकर गिर पड़ी बच्ची की मां : मृत बच्ची प्रीति अपनी मां-बाप की एकलौती पुत्री थी. इसके दो भाई बिपुल और मुन्ना है. बेटी की मौत की खबर मिलते ही बसंती देवी बेहोश होकर गिर पड़ी. उसे बेटी की मौत का सदमा लग गया है. रो- रो कर बुरा हाल है. बेटी की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >