शादी से किया इन्कार तो प्रेमिका ने प्रेमी को पीटा

शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण महिला थाने में पहुंचकर लड़की ने सुनायी आपबीती आरा : प्रेम मुहब्बत जात-पात और धर्म नहीं मानता. प्रेम किसी से भी हो सकता है. बुधवार को पुलिस कार्यालय के समीप प्यार में पागल एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. कारण यह था […]

शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण

महिला थाने में पहुंचकर लड़की ने सुनायी आपबीती
आरा : प्रेम मुहब्बत जात-पात और धर्म नहीं मानता. प्रेम किसी से भी हो सकता है. बुधवार को पुलिस कार्यालय के समीप प्यार में पागल एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. कारण यह था कि जब लड़की ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो वह इन्कार कर दिया. इसके बाद प्रेमिका गुस्से में आ गयी और बीच सड़क पर उसने अपने प्रेमी के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी. बाद में पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनायी. हालांकि महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों के परिजनों को बुलाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में एक ही गांव के लड़का और लड़की के बीच विगत दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़का- लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते आ रहा था. इधर लड़की द्वारा लड़के पर शादी करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था. लेकिन लड़का जब शादी से इन्कार कर दिया तो लड़का और लड़की दोनों आरा शहर पहुंच गये और आपस में बातचीत की. जब लड़के ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो लड़की ने पुलिस कार्यालय के समीप प्रेमी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. घटना को लेकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. बाद में काफी समझाने- बुझाने के बाद मामला महिला थाना तक पहुंचा. पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.
पढ़ने के क्रम में दोनों की आंखें हुईं चार, दोनों के बीच हो गया प्यार
लड़की बीए पार्ट वन की छात्रा है तो लड़का भी बीए में पढ़ता है. दोनों गांव से लगभग एक ही साथ कॉलेज करने के लिए आते थे. इसी बीच दोनों की आंखें चार हो गयीं और देखते- ही- देखते दोनों के बीच प्यार हो गया. प्यार परवान पर चढ़ते गया. दोनों के बीच काफी दिनों से संबंध भी चलते रहे लेकिन इसी बीच जब शादी करने से लड़का ने मना कर दिया तो लड़की ने बीच चौराहे पर अपने प्यार का इजहार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >