बिहार : भोजपुर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर : बिहारके भोजपुर में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथदुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस नेघटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़तालकी है. परिवार की तरफ से अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है. साथ ही आरोपी की भी पहचान नहीं हो सकी है. घटना कोइलवर थाना […]

भोजपुर : बिहारके भोजपुर में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथदुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस नेघटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़तालकी है. परिवार की तरफ से अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है. साथ ही आरोपी की भी पहचान नहीं हो सकी है.

घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर की है. जानकारी के मुताबिक चार वर्षीय मासूम बच्ची शाम ढ़लने के बाद अपने पिता के कहने पर दुकान गयी थी. इसी दौरान खेत के किनारे एक युवक ने बच्ची को अकेला देखकर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी फरार है. दुष्कर्म का अंजाम देने के बाद पीड़ित बच्ची को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी.

पीड़ित बच्ची डरी हुई थी कि घटना के विषय में अपने घर वालों को बताने में डर रही थी. डरते-डरते जब उसने घटना के विषय में घरवालों को बताया तो आरोपी के विषय में कोइलवर थाना को सूचना दी गयी. पुलिसफिलहाल मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भी लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >