मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

आरा : शहर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना से परेशान पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपित को धर दबोचा, जिससे पूछताछ की जा रही है. पकड़ा गया आरोपित उदवंतनगर थाने के भगवतीपुर गांव निवासी प्रमोद यादव बताया जाता है. वहीं उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. बताया […]

आरा : शहर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना से परेशान पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपित को धर दबोचा, जिससे पूछताछ की जा रही है. पकड़ा गया आरोपित उदवंतनगर थाने के भगवतीपुर गांव निवासी प्रमोद यादव बताया जाता है. वहीं उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद नगर थाने को सुपुर्द कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध उदवंतनगर, नवादा नगर सहित कई थानों में मामला दर्ज है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और उसके विरुद्ध दर्ज मामलों की जांच- पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >