आरा : आरा नगर निगम के सभागार में सोमवार को बजट पेश किया गया. नगर के विकास के लिए बजट को पर आपत्ति जताते हुए सदस्यों ने इसमें सुधार की मांग की. मेयर प्रियम ने निगम की आमदनी व खर्च के आधार पर वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 3,42,13,58,000 रुपये का बजट पेश किया. पेश […]
आरा : आरा नगर निगम के सभागार में सोमवार को बजट पेश किया गया. नगर के विकास के लिए बजट को पर आपत्ति जताते हुए सदस्यों ने इसमें सुधार की मांग की. मेयर प्रियम ने निगम की आमदनी व खर्च के आधार पर वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 3,42,13,58,000 रुपये का बजट पेश किया. पेश बजट में 1,38,000 रुपये लाभ का प्रावधान किया गया है.
मेयर ने कहा कि बजट निर्माण के पूर्व लेखा अपडेट कर लिया गया है. नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2016-17 तक का आंतरिक ऑडिट, वित्त विभाग का ऑडिट और महालेखाकार के लेखा दल द्वारा ऑडिट किया जा चुका है. मौके पर डिप्टी मेयर मालती देवी, नगर आयुक्त प्रमोद कुमार सहित वार्ड पार्षद मौजूद थे.
गरीबों को मिलने लगेंगी बेहतर सुविधाएं : इस वित्तीय वर्ष में शहरी विकास कार्यों के लिए प्रावधान की गयी राशि का 30 फीसदी खर्च स्लम, दलित बस्तियों और पिछड़े इलाके में खर्च की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इससे स्लम क्षेत्रों में महिला व पुरुष के लिए शौचालय, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था और उनके स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर जोर रहेगा. इस राशि के खर्च होने के बाद से गरीबों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी. ऐसे में उन्हें रहने में व शौचालय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.
युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग : नगर के युवाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए युवाओं को नि:शुल्क व्यावसायिक ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग लेने के बाद युवा आत्मनिर्भर हो जायेंगे. बजट में शहरी नाली-गली पक्कीकरण, हर घर नल-जल, लाइट की व्यवस्था, गरीब परिवारों के लिए सबके लिए
आवास योजना सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई.
सीसीटीवी कैमरा से लैस हो जायेगा शहर :शहर के सभी सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की चर्चा की गयी है. ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो सके. बजट पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे जल्द-से-जल्द लगाया जाये.
बजट इन मुद्दों पर किया गया फोकस
नगर निगम क्षेत्र को खुले में शौच से किया जायेगा मुक्त
गरीब परिवारों के लिए आवास योजना
सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
बेहतर होगी सफाई व्यवस्था
शहर की नाली-गली का होगा पक्कीकरण
हर घर को नल-जल योजना का मिलेगा लाभ
रोशनी की होगी समुचित व्यवस्था
ठोस अवशिष्ठ प्रबंधन के लिए भूमि का होगा क्रय
जीआईएस मैपिंग के आधार पर होगा होल्डिंग का निर्धारत
वेंडिंग जोन व रैन बसेरा का होगा निर्माण
बनाये जायेंगे पार्क
आधुनिक बस स्टैंड का होगा निर्माण