गिरफ्तार आरोपितों के समर्थन में सड़क जाम

डेढ़ घंटे तक आरा- सहार मुख्य मार्ग जाम कर किया गया प्रदर्शन विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया था गिरफ्तार स्थानीय पुलिस के आश्वासन पर टूटा जाम, यातायात हुआ बहाल आरा/अगिआंव : नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पकड़े गये तीन आरोपितों के समर्थन में […]

डेढ़ घंटे तक आरा- सहार मुख्य मार्ग जाम कर किया गया प्रदर्शन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया था गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस के आश्वासन पर टूटा जाम, यातायात हुआ बहाल
आरा/अगिआंव : नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में पकड़े गये तीन आरोपितों के समर्थन में सोमवार को लोग सड़क पर उतर गये और आरा- सहार मुख्य मार्ग को पवना बाजार के पास जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों को कहना था कि विवाहिता द्वारा झूठा मुकदमा कर फंसाया गया है. पुलिस जांच कर कार्रवाई करे. इसी को लेकर लगभग डेढ़ घंटे तक पवना चौक को जाम कर दिया गया और यातायात ठप कर दिया गया और आगजनी की. आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गयी. बाद में स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने लगी.
काफी प्रयास के बाद पवना थानाध्यक्ष बलवंत सिंह के आश्वासन पर जाम हटा. बता दें कि शनिवार की देर रात पवना गांव में चार मनचलों ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में पीड़िता द्वारा पवना थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था. सोमवार की सुबह घटना से गुस्साये लोग दुष्कर्म की घटना को फर्जी बताते हुए आरोपितों को निर्दोष बता रहे हैं. उनका कहना है कि तीनों आरोपितों को गलत तरीके से झूठे मुकदमे में फंसाया गया है. इसको लेकर कुछ लोग भोजपुर एसपी अवकाश कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है.
अनुसंधान जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई: थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे लोगों को समझाया कि अनुसंधान किया जा रहा है. दोषियों पर कार्रवाई होगी. अगर मामला झूठा है तो दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जायेगा. इसके बाद आक्रोशित लोग मान गये और जाम से छुटकारा मिला.
चार के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी :बता दें कि पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में शनिवार की रात शौच करने जा रही एक विवाहिता के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद अपराधियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता के चिल्लाने पर घरवाले पहुंचे, तो आरोपित भाग निकले. पीड़िता के बयान पर पवना थाने के ही चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >