गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी, पटना रेफर

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया. जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. गोली व्यक्ति की हाथ में लगी है. हालांकि व खतरे से […]

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया. जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. गोली व्यक्ति की हाथ में लगी है. हालांकि व खतरे से बाहर बताया जाता है. जख्मी जमीरा गांव निवासी करिया रजक बताया जाता है. घटना को लेकर अफरातफरी मच गयी. आनन- फानन में लोग जख्मी को लेकर अस्पताल पहुंच गये.

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच- पड़ताल शुरू कर दी लेकिन कोई स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया. जख्मी के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीकांत राम ने बताया कि घटना के कारण स्पष्ट नहीं है. गोली लगने की सूचना मिली है. जख्मी का बयान आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >