बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी

बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता से उत्तर तीनमुहान मोड़ पर बुधवार की देर शाम दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी दसई रवानी के पुत्र अमरजीत कुमार (19 वर्ष) व उसका भाई सरोज […]

बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता से उत्तर तीनमुहान मोड़ पर बुधवार की देर शाम दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी दसई रवानी के पुत्र अमरजीत कुमार (19 वर्ष) व उसका भाई सरोज कुमार (30 वर्ष) तथा बिहिया थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी जयनाथ रजक का पुत्र शंटू रजक (18 वर्ष) के नाम शामिल हैं. सभी घायलों को बिहिया पुलिस ने बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया. बताया जाता है कि दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही बाइक सवार दूर जा गिरे थे. इस घटना में अमरजीत का जहां हाथ व पैर दोनों टूट चुका है, वहीं शंटू व सरोज का सिर फूट गया था. घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही व अफरा-तफरी मची रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >