'नहीं होगा भरत का श्राद्ध' मां ने बताई बेटे की अंतिम इच्छा, पुलिस के पास जब्त फोन में छिपे हैं घटना से जुड़े सबूत

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी की मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस मामले में भरत तिवारी की मां ने साफ कह दिया है कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं हो जाती है, तब तक श्राद्ध कर्म नहीं किया जाएगा. मां ने भरत तिवारी की अंतिम इच्छा भी बताई.

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मौत को लेकर परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. अपने जवान बेटे को खोने के गम में डूबी मां आशा देवी ने साफ कहा है कि जब तक उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिलती, तब तक उसका श्राद्ध कर्म नहीं कराया जाएगा.

मां ने STF और वरीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मां की

आशा देवी ने मांग की है कि एसटीएफ के 6 जवानों सहित संबंधित वरीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. रोते-बिलखते हुए भरत तिवारी की मां ने कहा, मेरे मासूम बच्चे की जान चली गई. इसके बदले मुझे इंसाफ चाहिए. उन्होंने मांग की कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए.

पूरे परिवार का बताया फैसला

मां का कहना है कि बेटे के अंतिम संस्कार से जुड़ी क्रिया शुरू हो चुकी हैं, लेकिन श्राद्ध कर्म तब तक नहीं होगा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता. उन्होंने बताया कि यह फैसला सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे परिवार का सामूहिक निर्णय है.

मां ने बताई भरत की अंतिम इच्छा

भरत तिवारी की मां ने उसकी अंतिम इच्छा भी बताई. आशा देवी ने बताया कि भरत चाहता था कि जवाइनिया में कटाव से प्रभावित बिलौटी में बस रहे लोगों की जमीन को मिट्टी भरकर ऊंचा कराया जाए और वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं. उसका मानना था कि कई नेताओं ने लोगों से वादे तो किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. मां ने यह भी कहा कि भरत चाहता था कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा न करने वाले नेताओं की जवाबदेही तय हो.

फोन लौटाने की भी मांग की

इसके अलावा उन्होंने पुलिस के कब्जे में मौजूद भरत के मोबाइल फोन को परिवार को सौंपने की मांग की है. उनका दावा है कि उस मोबाइल में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और उस घटना से जुड़े सबूत मौजूद हैं. घटना के समय पुलिस ने फोन ले लिया था, लेकिन वे जल्द उसे माता-पिता को सौंपने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: CNG आउट और 100 इलेक्ट्रिक बसें होंगी इन, पटना को ग्रीन ट्रांसपोर्ट की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >