भरत तिवारी की तेरहवीं आज, हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना, SC में सुनवाई भी होगी

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. ऐसे में आज एक तरफ भरत की तेरहवीं है तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी. भरत की तेरहवीं में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है.

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में आज का दिन अहम माना जा रहा है. एक तरफ भरत की आज तेरहवीं है जबकि दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट कोई बड़ा फैसला ले सकता है. 17 जून को भरत का एनकाउंटर हुआ था, जिसके बाद से अब तक परिजनों का गुस्सा कम नहीं हुआ. परिजन न्याय और दोषियों को सजा की मांग लगातार कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

जानकारी के मुताबिक, आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच सुनवाई करेगी. मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी की ओर से याचिका दायर की गई थी. इसमें एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग की गई है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक स्पेशल टीम गठित करने की भी मांग की गई है.

बिलौटी में तेरहवीं की हो रही तैयारियां

दूसरी तरफ, बिलौटी गांव में तेरहवीं की तैयारियां की जा रहीं हैं. इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के लोगों के भी हजारों की संख्या में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, भरत तिवारी के घर के सामने ही आशियाना लगाया गया है. टेंट लगाए गए हैं. कूलर, पंखे और कुर्सियां भी मंगवाई गईं हैं. श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों और उनके खाने की तमाम व्यवस्थाएं की गईं हैं.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

इस मामले में बताया यह भी जा रहा है कि राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने मामले में एफआईआर दर्ज कर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की थी. इसी पर राष्ट्रपति सचिवालय से संज्ञान लिया. साथ ही बिहार के मुख्य सचिव को मामले में जरूरी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

परिजन कर रहे हैं ये सभी मांगें

भरत तिवारी के परिजन सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा, बिलौटी में भरत तिवारी की प्रतिमा बनाने, शहीद का दर्जा देने, भरत के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने और जिस गांव के लिए भरत तिवारी आवाज उठा रहा था उस गांव का नाम शहीद भरत तिवारी जवइनियां करने की भी मांग की जा रही है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक और FIR, कौन है दीपक दीक्षित जिस पर लगा पुलिस को धमकी देने का आरोप?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >