मधुबनी में भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की उठी मांग

Bharat Bhushan Tiwari: मधुबनी के गंगासागर महंत स्थान परिसर में भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. समाजसेवियों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने और सरकारी सम्मान की मांग की.

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Bharat Bhushan Tiwari: मधुबनी शहर के गंगासागर महंत स्थान परिसर में कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उन्हें शहीद का दर्जा देने और उनके परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें: बिहार सरकार अब युवाओं को देगी 6 हजार रुपये, इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका

श्रद्धांजलि सभा में उमड़े समाजसेवी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभा का संयोजन अरुण कुमार झा ने किया, जबकि अध्यक्षता काशीकांत ठाकुर ने की. मंच संचालन राम नरेश ठाकुर चंदन ने किया.

सरकार से उठी यह मांग

सभा को संबोधित करते हुए महंत रत्नेश्वर दास और बब्बू सिंह ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए तथा उनके परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराई जाए.

कई लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में संजय पाण्डेय, मनोज चौधरी, अशोक झा, मन्नू झा, निरंजन कुमार, अरुण ठाकुर, विजयश्री टुन्ना, श्याम नन्दन तिवारी, धनंजय झा, श्याम सुंदर चौधरी, ललन कुमार, आशीष झा, विवेकानन्द ठाकुर, दिनेश ठाकुर सहित कई लोगों ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न

श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: 1600 घरों की रोटियों से मिल रहा गौ माताओं को सहारा, पटना में मिसाल बनी रोटी बैंक सेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >