जाले में भरत भूषण तिवारी और मो. फैज मामले को लेकर कैंडल मार्च, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Bharat Bhushan Tiwari Case: दरभंगा के जाले में भरत भूषण तिवारी और मो. फैज मामले में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया. लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Bharat Bhushan Tiwari Case: दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को भरत भूषण तिवारी की मौत और मो. फैज हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

साथी चौक से खड़का मोड़ तक निकला मार्च

कैंडल मार्च साथी चौक से शुरू होकर शंकर चौक होते हुए खड़का मोड़ तक निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

मार्च के दौरान लोगों ने दोनों मामलों में न्याय दिलाने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी.

क्या बोले आयोजनकर्ता?

सोशल एक्टिविस्ट धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरेन्द्र कपूर, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार पाठक और मो. मोजक्किर खान ने बताया कि कैंडल मार्च का उद्देश्य दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाना है.

उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही मो. फैज हत्याकांड में भी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

जाति-धर्म से ऊपर उठकर न्याय की अपील

मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि किसी भी मामले की जांच जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई से ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा और लोगों का कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कैंडल मार्च में मिर्जा आरजू बेग, अनिल झा, मो. इमरान, रामसागर चौधरी, लक्ष्मण नायक, चंदन मेहता, मो. आरजू समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई.

ये भी पढ़ें: मानसून में बिहार की ये 7 जगहें बन जाती हैं स्वर्ग, एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >