Bharat Bandh Live Updates: भारत बंद के बीच पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल बैठक

Bharat Bandh Live Updates: केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सोमवार को विभिन्न माध्यमों से बिहार बंद की मिल रही सूचनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया है.

Live Updates
5:44 PM. 20 Jun 22 5:44 PM. 20 Jun

अरवल में एसपी साइकिल से कर रहे निरीक्षण

अरवल में भारत बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्थानीय एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी साइकिल से कर रहे है निरीक्षण. कुर्था में उपद्रवियों पर निगरानी के लिए ड्रोन से रखी जा रही है नजर

5:44 PM. 20 Jun 22 5:44 PM. 20 Jun

गया में इंटरनेट बहाल करने की मांग

गया में इंटरनेट बंद करने पर सैंकड़ों इंटरनेट उपभोक्ता बोधगया थाना पहुंचे. पुलिस प्रशासन से सेवा बहाल करने की हो रही मांग.

2:41 PM. 20 Jun 22 2:41 PM. 20 Jun

बिहार में भारत बंद का आंशिक असर

बिहार में भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिला. पटना में 4 दिनों में 877 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान उपद्रवियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बिहार के सभी जिलों में भारत बंद का सख्ती से पालन हो रहा है.

2:41 PM. 20 Jun 22 2:41 PM. 20 Jun

भारत बंद का असर बिहार में मिलाजुला

भारत बंद का असर बिहार में मिलाजुला है. इसका असर पटना में नहीं दिख रहा है. वहीं मुंगेर में प्रशासन सख्त है. दुकानें खुली हुई है.

2:41 PM. 20 Jun 22 2:41 PM. 20 Jun

भागलपुर में भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट

भागलपुर में भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं, शेखपुरा में ड्रोन कैमरे से उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है.

1:11 PM. 20 Jun 22 1:11 PM. 20 Jun

लखीसराय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

भारत बंद को देखते हुए लखीसराय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. लखीसराय में विशेष निगरानी रखी जा रही है. यहां उपद्रवियों ने अधिक उत्पात मचाया था.

12:45 PM. 20 Jun 22 12:45 PM. 20 Jun

पटना में स्कूल कॉलेज और कोचिंग सब बंद

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद है. भारत बंद का असर पटना में नहीं दिख रहा है. सीएम का जनता दरबार आज स्थगित कर दिया गया है. स्कूल कॉलेज और कोचिंग सब बंद है. बिहार में 348 ट्रेनें रद्द है.

12:45 PM. 20 Jun 22 12:45 PM. 20 Jun

पटना में भारत बंद का असर नहीं

पटना में अग्नीपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का असर आज नहीं दिख रहा है. अशोक राजपथ पर कुछ छात्र संगठन विरोध कर रहे है. पूरे शहर में स्थिति सामान्य है.

12:45 PM. 20 Jun 22 12:45 PM. 20 Jun

युवाओं का आज भी विरोध प्रदर्शन जारी

बक्सर में युवा कांग्रेस अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गये है. इधर, अररिया में विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, फारबिसगंज में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे है. युवाओं ने फारबिसगंज जोगबनी रेलखंड को जाम कर दिया है.

11:23 AM. 20 Jun 22 11:23 AM. 20 Jun

दानापुर में सड़क पर उत्पात

भारत बंद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो दानापुर का बताया जा रहा है जहां सड़क पर उत्पात मचा रहे युवा एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. हाथ में पेट्रोल का बोतल लेकर गाड़ी में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस असहाय है.

11:23 AM. 20 Jun 22 11:23 AM. 20 Jun

रेल सेवा बाधित

भारत बंद के बीच बिहार में ट्रेनों का परिचालन फिर एकबार बाधित है. रेलवे ने अधिकतर ट्रेनों को सोमवार को भी कैंसिल रखा है. वहीं पूर्व मध्य रेलवे होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों का परिचालन देर शाम होगा.

11:00 AM. 20 Jun 22 11:00 AM. 20 Jun

पटना में अग्नीपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में विरोध प्रदर्शन का छठवां दिन है. पटना में अशोक राजपथ पर कई छात्र संगठनों ने आंदोलन कर रहे है. इस दौरान अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे है.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

पटना में बंद का नहीं दिख रहा असर

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद है. पटना में बंद का असर नहीं दिख रहा है. सामान्य दिन की तरह ही परिचालन हो रहा है. पटना के प्रमुख जगह पर पुलिस फोर्स तैनात है.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

भारत बंद को लेकर प्रसाशन अलर्ट

बिहार में भारत बंद का असर देखने को नहीं मिल रहा है. भारत बंद को लेकर प्रसाशन अलर्ट है. शेखपुरा रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. भारत बंद के दौरान देशभर में 350 ट्रेनें कैंसिल हो गयी है. बिहार में सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर है. 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गयी है.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

महागठबंधन के सभी विधायक 22 जून को करेंगे पैदल मार्च

युवाओं को नौकरी एवं अग्निपथ योजना की वापसी की मांग को लेकर 22 जून की सुबह 9 बजे महागठबंधन के सभी विधायक विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे. इसकी जानकारी बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी है.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

20 जिलों में 24 घंटे के लिए बढ़ी सोशल नेटवर्किंग साइट पर रोक

केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में नियुक्ति को लेकर पिछले तीन दिनों तक लगातार चले बवाल के बाद आज पांचवां दिन शांतिपूर्ण रहा. बिहार पुलिस मुख्यालय को कहीं से कोई घटना या हंगामे की सूचना अब तक नहीं मिली. हालांकि सूबे के 15 जिलों में सोशल नेटवर्किंग साइट पर 19 जून तक लगे प्रतिबंध को एहतियातन 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है. अब 20 जिलों में सोशल नेटवर्किंग साइट पर रोक लगा दी गयी है.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

पुलिस ने किया 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार, अलर्ट जारी

बिहार के समस्तीपुर जिले में अग्निपथ के विरोध में बवाल करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर और भोजपुर में अलर्ट जारी है.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद

अग्निपथ योजना का देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है. बिहार में प्रदर्शनकारियों और छात्र संगठनों के बिहार बंद बुलाए जाने के बाद आज भारत बंद बुलाया गया है. इसे लेकर देश के कई राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

9:58 AM. 20 Jun 22 9:58 AM. 20 Jun

भारत बंद के कारण अलर्ट पर बिहार पुलिस, इंटरनेट सेवा बंद

अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. बिहार पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही बिहार में सभी बड़े सैन्य कोचिंग संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, बिहार के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.

7:53 AM. 20 Jun 22 7:53 AM. 20 Jun

आज रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से रखी जायेगी नजर

केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सोमवार को विभिन्न माध्यमों से बिहार बंद की मिल रही सूचनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जिलों में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया है. आज रेलवे स्टेशनों पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी.

मुख्य बातें

Bharat Bandh Live Updates: केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सोमवार को विभिन्न माध्यमों से बिहार बंद की मिल रही सूचनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >