Bharat Bandh In Bihar : जदयू-भाजपा ने विपक्षी दलों के भारत बंद को बताया फ्लॉप शो

Live Bharat Bandh (भारत बंद) in Bihar, Farmers Protest News Update: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farmers Bill) के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद है. बिहार में किसानों बिल के विरोध में राजनीतिक उबाल दिख रहा है. भारत बंद की योजना 11 बजे से थी लेकिन सुबह 6 बजे से ही राजनीतिक दल सड़क पर उतर गए. बंद को लेकर प्रशासन 11 बजे से तैयारी कर रहा था लेकिन भाकपा माले, सीपीआई के साथ अन्य समर्थक दल सुबह से ही सड़क पर उतर गए. इससे बंदी सुबह 6 बजे से ही प्रभावी हो गई. महागठबंधन (Maha gathbandhan) में राजद के कार्यकर्ता (RJD workers) सुबह -सवेरे ही भारत बंद को सफल करने के लिए सड़क पर उतरे. पटना-गया मार्ग (Patna-Gaya) पर जहानाबाद(Jehanabad) सहित कई स्थानों पर राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर रखा है. रोड पर टायर जला दिए गए हैं. बिहार में भारत बंद के हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ

Live Updates
1:10 AM. 9 Dec 20 7:40 PM. 8 Dec

भारत बंद पर जदयू-भाजपा की प्रतिक्रिया, कहा- किसानों की नहीं थी भागीदारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पथ निर्माण सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कृषि कानून के खिलाफ विपक्षी दलों के भारत बंद को फ्लॉप शो करार दिया. मंत्री मंगल पांडेय ने कहा इसमें किसानों की भागीदारी नहीं थी. वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को कृषि कानून के खिलाफ विपक्षी दलों के भारत बंद काे विफल बताया है.

1:10 AM. 9 Dec 20 7:40 PM. 8 Dec

प्रदर्शनकारियों ने कोरोना से बचाव के दिये गये संदेश के पोस्टर को भी फाड़ दिया

भारत बंद के दौरान कई राजनैतिक दलों के समर्थकों ने नौ बजे सुबह से दो बजे दिन तक पांच घंटे तक डाकबंगला चौराहा को अपने कब्जे में रखा. इस दौरान चौक से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन ठप रहा. समर्थकों की मजिस्ट्रेट व कोतवाली पुलिस के साथ तीखी नोंक-झोंक हुई और धक्का-मुक्की हुई. इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के बैनर व पोस्टर को फाड़ डाला. इसके साथ ही कोरोना से बचाव के दिये गये संदेश के पोस्टर को भी फाड़ दिया.

10:30 PM. 8 Dec 20 5:00 PM. 8 Dec

NDA का दावा- फेल रहा भारत बंद

बिहार में भारत बंद को सत्ताधारी राजग सरकार में शामिल दलों ने जहां फ्लॉप करार दिया है वहीं विरोधी दलों का दावा है कि सूबे के किसानों ने भारत बंद को सफल बनाया है. विपक्षी दलों द्वारा सफल भारत बंद के दावों पर पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है पूरे देश में बन्द का कोई असर नहीं है. वहीं, भाजपा सांसद अजय निषाद ने भारत बंद को विफल करार देते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है. प्रधानमंत्री जी किसान बिल लाकर उनके फसलों को औने-पौने दामों में खरीदने वालों को करारा जवाब दिया है. पीएम मोदी किसानों के हितैषी हैं.

10:30 PM. 8 Dec 20 5:00 PM. 8 Dec

भारत बंद के दौरान नदारद रहे तेजस्वी यादव

भारत बंद का असर पूरे बिहार में देखने को मिला. पटना में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, कांग्रेस के बड़े नेता और वामदल के भी कई नेता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते दिखे लेकिन आश्चर्य की बात है कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भारत बंद में कहीं भी नहीं दिखे. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि किसानों के लिए अगर सरकार मुझे फांसी पर लटका देगी तो मंजूर होगा.

Bharat Bandh In Bihar: बिहार में टला बड़ा हादसा, नहीं रुकी ट्रेन, बाल-बाल बचे ट्रैक पर खड़े दर्जनों बंद समर्थक

10:30 PM. 8 Dec 20 5:00 PM. 8 Dec

दरभंगा में राजद का अर्धनग्‍न प्रदर्शन

भारत बंद के दौरान हाजीपुर में गांधी सेतु से लेकर रामाशीष चौक तक लंबा जाम रहा. बेगूसराय में एनएच-31 पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. किशनगंज में बंद को लेकर सड़कों पर सन्नाटा दिखा. फारबिसगंज में सड़क पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. छपरा, भागलपुर में राजद कार्यकर्ता घूम-घूमकर बाजार बंद कराते रहे. दरभंगा में युवा राजद कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्‍न प्रदर्शन किया.

10:30 PM. 8 Dec 20 5:00 PM. 8 Dec

बंद विपक्ष का, किसानों का नहीं

बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह किसानों का या उनके लिए आंदोलन नहीं है. यह केवल विपक्ष का बंद है. उन्‍होंने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया. इधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने भारत बंद को लेकर विपक्ष पर कविता के माध्‍यम से वार किया है. उन्‍होंने लिखा है- हे कांग्रेस तेरे खेल निराले, पिस रहे हैं भोले-भाले. थोड़ी तो खुद पर शर्म करो, देश पर थोड़ा रहम करो.

मुख्य बातें

Live Bharat Bandh (भारत बंद) in Bihar, Farmers Protest News Update: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farmers Bill) के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद है. बिहार में किसानों बिल के विरोध में राजनीतिक उबाल दिख रहा है. भारत बंद की योजना 11 बजे से थी लेकिन सुबह 6 बजे से ही राजनीतिक दल सड़क पर उतर गए. बंद को लेकर प्रशासन 11 बजे से तैयारी कर रहा था लेकिन भाकपा माले, सीपीआई के साथ अन्य समर्थक दल सुबह से ही सड़क पर उतर गए. इससे बंदी सुबह 6 बजे से ही प्रभावी हो गई. महागठबंधन (Maha gathbandhan) में राजद के कार्यकर्ता (RJD workers) सुबह -सवेरे ही भारत बंद को सफल करने के लिए सड़क पर उतरे. पटना-गया मार्ग (Patna-Gaya) पर जहानाबाद(Jehanabad) सहित कई स्थानों पर राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर रखा है. रोड पर टायर जला दिए गए हैं. बिहार में भारत बंद के हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >