bhagalpur news. जिप अध्यक्ष ने किया सीएचसी इस्माईलपुर का निरीक्षण

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने गुरुवार की दोपहर को महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर लगाये गये अश्लील हरकतों की शिकायत मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर जांच कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों से मामले की जानकारी ली

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने गुरुवार की दोपहर को महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर लगाये गये अश्लील हरकतों की शिकायत मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर जांच कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों से मामले की जानकारी ली. जिला परिषद् अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर सर्जेंसी से दवा पहुंचाने वाले वाहन से इस्माईलपुर सीएचसी से दो आलमीरा बाहर भेजा गया, जो सीएचसी से सीसीटीवी कैमरा में फुटेज मौजूद है. उन्होंने मौके पर से सिविल सर्जन को फोन कर तत्काल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का तबादला करने तथा सीएचसी में भेजे गये व स्थानीय स्तर पर खरीदे गये सामानों की भौतिक मौजूदगी का सत्यापन कराने की मांग की. उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषी कर्मियों व चिकित्सकों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बताया कि दो-तीन वर्ष पूर्व भी एक एनएम द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की शिकायत की गयी थी, लेकिन मामले को रफा दफा कर दिया गया था. जिस कारण इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हो रही है. बताते चलें कि सीएचसी इस्माईलपुर में छह पुरुष व दस महिला स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत हैं, लेकिन ना तो चिकित्सकों के लिये और ना ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिये आवास की सुविधा उपलब्ध है. महिला कर्मियों के लिये मात्र एक वाश रुम उपलब्ध है. महिला गार्ड भी एक ही कार्यरत हैं. निरीक्षण के बाद जिप अध्यक्ष ने बताया कि उपस्थिति हेतु बायोमीट्रिक सिस्टम प्रभारी के कक्ष में होना उचित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >