भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
भागलपुर. मारवाड़ी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-टू के कुछ विद्यार्थियों के रोल नंबर चिह्नित किये हैं, जिनकी कक्षा में उपस्थिति शून्य या बेहद कम है. इन विद्यार्थियों के रोल नंबर कॉलेज प्रशासन को सौंप दिये गये हैं.इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने नोटिस जारी कर संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे 75 प्रतिशत उपस्थिति के नियम का पालन करें और विशेष रूप से जिनकी उपस्थिति शून्य है, वे हर हाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें. ऐसा नहीं करने पर सात दिनों के बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया जायेगा.प्राचार्य ने बताया कि एमआइसी-टू में 51 व एमडीसी-टू में 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. संबंधित विद्यार्थियों के रोल नंबर वाइज नोटिस कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है.
