bhagalpur news. अपनी उन्नति व योग्यता बढ़ाने का प्रयास करें युवा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर की ओर से शुक्रवार को टीएमबीयू के सीनेट हॉल में औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं के व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ.

भागलपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर की ओर से शुक्रवार को टीएमबीयू के सीनेट हॉल में औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं के व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ. इसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर परिषद के प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह, सीए प्रदीप झुनझुनवाला, मारवाड़ी महाविद्यालय कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो आशुतोष कुमार दत्ता, प्रो जेके सिंह, विश्वविद्यालय के एनएसएस कोडिनेटर प्रो राहुल कुमार, कुणाल पांडे, रोहित कुमार राज, मुक्ता सिंह, शिव सागर ने किया. प्रदेश मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि इस सेमिनार को आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं का व्यक्तित्व विकास करना है. वहीं, व्यावहारिकता एवं उच्च कौशल निर्माण के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करना है. बताया कि वर्ष 2015 की बिजनेस वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार लगभग 50 लाख विद्यार्थी स्नातक की डिग्री ले रहे हैं, जबकि मात्र 25 प्रतिशत युवा ही रोजगार में सक्षम हैं. सेमिनार के मुख्य वक्ता कॅरियर काउंसलर सीए प्रदीप झुनझुनवाला ने कहा कि युवाओं को अपनी स्वयं की उन्नति एवं योग्यता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिये. ऐसे आयोजन व इस विषय को शामिल करने के लिए विद्यार्थी परिषद को धन्यवाद देता हूं. कार्यक्रम में प्रो एके दत्ता, जेके सिंह, डॉ राहुल कुमार, कुणाल पांडे, रोहित कुमार राज ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन हर्ष मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में आशुतोष सिंह तोमर, प्रत्यूष राज, हैप्पी आनंद, सृष्टि भारती, खुशी कुमारी, स्वर्णिका वर्मा, प्रांजल वाजपेयी, राजा यादव, प्रभाकर मंडल, पीयूष भारती, शिवम, आशीष उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >