bhagalpur news. सीबीएसई परीक्षा : सही स्टेप के अनुसार मिलेंगे अंक

जिले के नौ केंद्रों पर सीबीएसई बाेर्ड की परीक्षा होगी. इसमें दसवीं में 1200 व 12वीं में 4250 परीक्षार्थी शामिल होंगे

जिले के नौ केंद्रों पर सीबीएसई बाेर्ड की परीक्षा होगी. इसमें दसवीं में 1200 व 12वीं में 4250 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सीबीएसई के जिला समन्वयक सुमंत कुमार ने बताया कि वर्ष से मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. अब पांच से सात अंकों के सवालों में केवल अंतिम उत्तर के आधार पर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक सही स्टेप के अनुसार अंक दिये जायेंगे. नयी व्यवस्था के तहत सात अंकों के प्रश्न में परीक्षार्थी पहला स्टेप सही करता है, तो उसे एक अंक मिलेगा. जबकि दूसरे व तीसरे स्टेप के लिए तीन-तीन अंक निर्धारित किये गये है. छह अंकों के सवाल में पहले व दूसरे स्टेप पर तीन-तीन अंक दिये जायेंगे. जबकि छात्र अल्टरनेटिव सॉल्यूशन अपनाते है, तो पहले स्टेप पर एक व दूसरे पर पांच अंक मिलेगा. पांच अंकों के प्रश्न में पहले स्टेप पर एक, दूसरे पर दो व तीसरे स्टेप पर तीन अंक तय किया गया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि आंशिक रूप से सही समाधान पर भी नियमानुसार अंक दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >