जिले में बढ़ रहा जनसंख्या का बोझ, कम पड़ने लगे संसाधन

जिले में बढ़ रहा जनसंख्या का बोझ, कम पड़ने लगे संसाधन

विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष : बिहार की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला शहर बन चुका है भागलपुर

– बढ़ी आबादी से आबोहवा दुनिया में सबसे प्रदूषित रहने लगी है

गौतम वेदपाणि, भागलपुर

भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच गयी है. बढ़ती जनसंख्या का बोझ बिहार समेत भागलपुर जिले पर भी पड़ा है. बिहार की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला शहर भागलपुर नगर निगम क्षेत्र बन चुका है. इस कारण शहर में लोगों के लिए संसाधन कम पड़ने लगे हैं. शहर की सड़कों पर भीड़ के कारण दिनभर जाम लगा रहता है. मायागंज समेत अन्य अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार दिखती है. रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर खचाखच भीड़ रहती है. शहर में रहने के लिए जमीन, पीने के लिए पानी, बिजली की खपत कम पड़ने लगी है. आबादी की भरमार से भागलपुर की आबोहवा दुनिया में सबसे प्रदूषित रहती है. कभी शहरी क्षेत्रफल 31 वर्ग किलोमीटर था. जिसे अब स्मार्ट सिटी के तहत करीब दोगुना कर दिया गया है. हालांकि बढ़े एरिया को अभी तक विकसित नहीं किया जा सका है. बढ़ती आबादी के कारण दक्षिणी क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि व हरियाली पर कुठाराघात हुआ है.

एक दशक में जिले की जनसंख्या नौ लाख तक बढ़ी : राज्य सरकार द्वारा 2023 में किये गये जाति आधारित जनगणना के आंकड़ा के अनुसार जिले की जनसंख्या 39 लाख 41 हजार 563 तक पहुंच गयी है. जबकि 2011 में हुई जनगणना में जिले की आबादी 30 लाख 37 हजार 766 थी. करीब एक दशक में जिले की जनसंख्या में नौ लाख तीन हजार 797 की बढ़ोतरी हुई. पूरे जिले में सबसे ज्यादा जनसंख्या भागलपुर नगर निगम क्षेत्र की है. 2023 में भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्ड में 460297 लोग रहते थे. भागलपुर नगर निगम क्षेत्र बिहार का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर बन चुका है. नगर निगम क्षेत्र में 2021-22 में पॉपुलेशन ग्रोथ रेट 1.85 प्रतिशत, 22-23 में 1.81 प्रतिशत और 2024 में 1.98 प्रतिशत है. वर्ष के अंत तक नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर पांच लाख 15 हजार तक होने का अनुमान है.

1881 में प्रथम जनगणना 45 हजार थी जनसंख्या : टीएमबीयू के पीजी भूगोल विभाग के पूर्व एचओडी डॉ एसएन पांडेय बताते हैं कि 1881 में देश में पहली बार जनगणना हुई थी. तब यहां की आबादी 45 हजार के करीब थी. बीते 140 वर्षों में दूसरे जिले व गांवों से पलायन कर लोग शहरी क्षेत्र में बसे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >