bhagalpur news. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. गैर-संचारी रोग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद, डॉ पंकज कुमार मनस्वी व अस्पताल प्रभारी डॉ राजू कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर की. रैली के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. वहीं एएनएम स्कूल की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत बताई और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक व मनोवैज्ञानिक की सलाह लेने का संदेश दिया. सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने कहा कि नींद मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. यदि दिनचर्या सही रहे तो मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. अस्पताल प्रभारी डॉ राजू कुमार ने कहा कि पहले संयुक्त परिवारों में लोग एक-दूसरे से बातें कर मानसिक तनाव कम कर लेते थे, लेकिन आजकल न्यूक्लियर फैमिली में रहने से लोग अकेलापन महसूस करते हैं. जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. कार्यक्रम में डॉ विप्लव बलराज, डॉ सुरभि सिंह, साइकोलॉजिस्ट निशांत आजाद, हेल्थ एजुकेटर पंकज किशोर, काउंसलर माधव मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >