परिवहन विभाग के नये भवन में आज से शुरू होगा काम

परिवहन विभाग के नये भवन में आज से शुरू होगा काम

भागलपुर. परिवहन विभाग के नये भवन में सोमवार से काम-काज शुरू हाे जायेगा. शनिवार को इस भवन का पटना से सीएम ने उद्घाटन किया था. नये भवन में काम काज के लिए दस काउंटर बनाये गये हैं. 3.78 करोड़ रुपये की लागत से भवन तैयार किया गया है. तीन मंजिल वाले परिवहन विभाग के भवन में पहले मंजिल पर पर हेल्प डेस्क बनाये गये हैं. इस भवन पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. ताकि आने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके. नये भवन में समान के शिफ्ट करने का काम पूरा हो गया है. भवन में विभाग के पुलिस कर्मियों के रखने के लिए रूम और किचन भी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >