bhagalpur news. सीनेट बैठक के हंगामे का मास्टरमाइंड कौन, विवि प्रशासन जुटा रही जानकारी

टीएमबीयू बजट को लेकर शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में हुई सीनेट बैठक में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था

टीएमबीयू बजट को लेकर शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में हुई सीनेट बैठक में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. सदन की कार्यवाही करीब एक घंटे तक बाधित रहा था. आंदोलित कार्यकर्ता व प्रभारी कुलपति के बीच नोकझोंक हुई थी. इसके बाद प्रभारी कुलपति को करीब चार घंटे तक बंधक बनाया था. इस बाबत पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड कौन है, इसकी जांच गोपनीय ढंग से की जा रही है. साथ ही विवि प्रशासन को मिल रही जानकारी में हंगामा के पीछे कुछ शिक्षक के मिलीभगत की बात सामने आ रही है. इसे लेकर विवि प्रशासन उन शिक्षकों के बारे में गोपनीय ढंग से जांच करने के लिए कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है. हालांकि, किन पदाधिकारियों को इसकी जिम्मा सौंपी गयी है. पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है. उधर, शनिवार को ही सीनेट हंगामा के बाद प्रभारी कुलपति ने सीसीटीवी फुटेज में कॉलेज के एक शिक्षक को कई जगहों पर दिखा गया है. उन पर घटना को लेकर गंभीर आरोप लगे है. इस बाबत अमुख शिक्षक को शोकॉज किया गया है. सोमवार तक जवाब मांगा गया है.

लोकभवन व शिक्षा विभाग को घटना की जानकारी दी

घटना के बाद प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने लोकभवन के प्रधान सचिव व शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारी को लेकर घटना को लेकर जानकारी दी है. साथ ही घटना से संबंधित सीसीटीवी का फुटेज आदि भी भेजा है. मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. उधर, सीआइडी की टीम ने भी घटना को लेकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है.

घटना में लगे आरोप का साक्ष्य जुटाया जा रहा – थानाध्यक्ष

विवि के प्रॉक्टर प्रो एसडी झा ने शनिवार को विवि थाना में घटना को लेकर एबीवीपी के कुणाल पांडे, हैप्पी आनंद एवं अनुज चौरसिया सहित आठ-दस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में विवि थाना के अध्यक्ष अविनाश राउत ने कहा कि घटना को लेकर लगे आरोप से संबंधित साक्ष्य जुटा रहे हैं.

उठ रहे सवाल –

सवाल उठ रहा है कि सीनेट बैठक के दौरान विवि थाना की पुलिस सुबह 11 से लेकर शाम सात बजे तक कॉलेज कैंपस में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही है. सारी घटना उनके सामने घटी है. फिर सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच करने की बात कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >