Bhagalpur news कांवर की डलिया में नानी को व नौ माह के बेटा को मां लेकर चली देवघर

श्रावणी मेला के दौरान कांवर यात्रा में अधिकतर भक्त मन्नत पूरी होने पर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो श्रद्धा भक्ति से इस कठिन यात्रा पर निकल पड़ते हैं.

श्रावणी मेला के दौरान कांवर यात्रा में अधिकतर भक्त मन्नत पूरी होने पर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो श्रद्धा भक्ति से इस कठिन यात्रा पर निकल पड़ते हैं. रविवार को सुलतानगंज में दो ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिन्होंने आस्था की गहराई व रिश्तों की खूबसूरती को उजागर कर दिया. धनबाद जिले के लोयाबाद के रतन कुमार और बुधन कुमार अपनी 70 वर्षीया नानी को कांवर के डलिया में बैठा कर बाबाधाम की यात्रा रविवार को शुरू की. नानी मां भी देवघर नहीं गयी थी. नातियों ने संकल्प लिया और रविवार को कांवर यात्रा पर निकल पड़े. कांवर के एक तरफ गंगाजल व दूसरी ओर डलिया में नानी मां को बैठाया. रतन और बुधन ने बताया हम बचपन से सुनते आ रहे थे कि नानी बाबा के दर्शन की इच्छा रखती हैं. इस बार हमने ठान लिया कि उन्हें लेकर ही जायेंगे. नानी श्री देवी ने कहा कि इससे बढ़कर और क्या खुशी हो सकती है. भगवान सभी को ऐसा नाती दें. बाबा की कृपा व नातियों की भक्ति ने आज यह दिन दिखाया. नानी के साथ कांवर में गंगा जल भी रखा है, जिससे वह देवघर पहुंच जलार्पण करेंगी.

बेटे को डलिया में बैठा कर देवघर निकली कोलकाता की मां

कोलकाता की एक मां खुशबू शर्मा अपने नौ माह के पुत्र रौनक राज को कांवर के डलिया में बैठा कर रविवार को बाबाधाम की यात्रा शुरू की. खुशबू शर्मा ने बताया कि बाबा से पुत्र प्राप्ति की मन्नत की थी. बाबा ने कृपा कर रौनक दिया. अब जब मन्नत पूरी हुई है, तो गंगाजल के साथ अपने पुत्र को कांवर में लेकर बाबाधाम जा रही हूं. यह बाबा का चमत्कार है. यह दृश्य मेला क्षेत्र में उपस्थित लोगों में आकर्षण और आस्था का केंद्र बना रहा. श्रावणी मेला में हर दिन भक्ति की ऐसी सजीव मिसाल बाबा बैद्यनाथ की महिमा को और व्यापक बनाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >