bhagalpur news. एबीवीपी के नयी कार्यकारिणी में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत

गयाजी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत का अधिवेशन में नई प्रांतीय इकाई की घोषणा की गयी है

गयाजी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत का अधिवेशन में नई प्रांतीय इकाई की घोषणा की गयी है. इसमें एबीवीपी भागलपुर के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है. गुरुवार को भागलपुर लौटे नयी कार्यकारिणी में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया. नयी इकाई में कुणाल पांडेय को प्रांत सह मंत्री, नीरज कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक तथा किशन सोनी, हर्ष मिश्रा, ऋषि महतो, अंकित आनंद, राजा यादव, मुक्ता सिंह एवं अंजलि झा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बने हैं. इस बाबत परिषद के नगर मंत्री पीयूष भारती द्वारा सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया. मौके पर परिषद के कार्यकर्ता आदित्य राज, गौरव चौरसिया, आनंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामना दी है. इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का संघर्ष सदैव छात्र हितों के लिए रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >