Bhagalpur news कस्तूरबा जयंती पर स्वागत सह विदाई समारोह

कस्तूरबा जयंती पर वर्ग छह की नव नामांकित छात्राओं का स्वागत व वर्ग आठ की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया.

जगदीशपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में कस्तूरबा जयंती पर वर्ग छह की नव नामांकित छात्राओं का स्वागत व वर्ग आठ की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ जगदीशपुर अमित कुमार, मुखिया लालमति देवी, प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र तथा विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रीति देवी ने संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रधानाध्यापक ने अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में बीडीओ ने वर्ग आठ की उत्तीर्ण छात्राओं को शैक्षणिक किट प्रदान किये. वार्डेन सापन कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी, शारिका निगार, वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा और प्रीति कुमारी ने वर्ग छह की छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया. बीडीओ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. संध्या प्रार्थना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा व समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम में राजकिशोर, रिंकू, वृंदा, सुशीला, बाबूलाल, अभिभावक व सभी छात्राएं उपस्थित थी.

कस्तूरबा गांधी जयंती मनायी

कहलगांव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामपुर में शनिवार को कस्तूरबा गांधी जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि महिला पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी शामिल हुई. महिला पुलिस अवर निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं शालिनी कुमारी, रिफत खातून, अंशू प्रिया, ब्यूटी कुमारी को पुरस्कृत किया. उन्होंने छात्राओं को सरकार की ओर से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

भाजपा कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनायी

भाजपा कार्यालय में चार बजे महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनायी गयी. उनके चित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. पूर्व सांसद अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी कुमार मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया. बताया गया कि महात्मा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था. वे एक साधारण परिवार से थे, लेकिन उनके विचार असाधारण थे. उन्होंने समाज में फैली जाति-व्यवस्था, छुआछूत और लैंगिक भेदभाव को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया. उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत में बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोला. उस समय यह कदम एक क्रांतिकारी पहल थी. ।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >