मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम 23 अप्रैल को भागलपुर में

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर मंगलवार को मैथिली व भोजपुरी गीतों की गायिका मैथिली ठाकुर भागलपुर आयेंगी.

भागलपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर मंगलवार को मैथिली व भोजपुरी गीतों की गायिका मैथिली ठाकुर भागलपुर आयेंगी. जिला प्रशासन द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. अपने गीतों से मतदाताओं को जागरूक करेंगी. मतदान करने की अपील करेंगी. इस दौरान किलकारी के बच्चों का भी कार्यक्रम आयोजित होगा. नुक्कड़ नाटक भी आयोजित होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव में आइकॉन बनाया गया है, ताकि मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >