विक्रमशिला सेतु जल्द होगा चालू, सात जून से पहले यातायात बहाल करने का जिला प्रशासन का लक्ष्य

शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और बेली ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आ गयी है. शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

युद्ध स्तर पर चल रहा काम

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. उन्होंने बताया कि पहला बेली ब्रिज एक सप्ताह पहले ही लॉन्च किया जा चुका था. इसके बाद टेक्निकल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जिन दो अन्य जगहों पर बेली ब्रिज बनाने की आवश्यकता थी, वहां भी उन्हें सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है. फिलहाल, 140 फीट के स्लैब पर लॉन्चिंग का काम शेष है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.

7 जून तक का लक्ष्य

जिला प्रशासन ने जनता से वादा किया है कि विक्रमशिला सेतु को 7 जून से पहले हर हाल में चालू कर दिया जायेगा. जिलाधिकारी ने इस प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, हम अपने वादे पर दृढ़प्रतिज्ञ हैं और विश्वास दिलाते हैं कि तय समयसीमा के भीतर पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा.

अन्य कार्यों पर भी नजर

पुल की मुख्य मरम्मत के साथ-साथ अन्य सहायक कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुल चालू होने से पहले सड़क निर्माण, लाइनिंग और ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित सभी छोटे-बड़े काम समय रहते पूरे कर लिये जायेंगे, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >