गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान

Bhagalpur News: भागलपुर में रुकी हुई रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है. डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विक्रमशिला-कटारिया और गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की. इस कदम से जमीन अधिग्रहण की बाधाएं दूर होंगी और जल्द ही इन महत्वपूर्ण रेल रूटों पर निर्माण काम शुरू हो सकेगा.

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में दो रेल प्रोजेक्ट्स विक्रमशिला से कटारिया न्यू डबल रेल लाइन और गोड्डा से पीरपैंती नई रेल लाइन अब तक भूमि अधिग्रहण की धीमी प्रक्रिया के कारण शुरू नहीं हो सकी है. कहलगांव में जिला प्रशासन की हाई लेवल बैठक के बाद इन योजनाओं में गति आने की उम्मीद है. डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहलगांव में गोड्डा-पीरपैंती और विक्रमशिला-कटारिया रेल प्रोजेक्ट्स के भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की.

डीएम ने क्या निर्देश दिया

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन के लिए प्रभावित रैयतों से प्रतिदिन आवेदन लिए जाएं. कैंप लगाकर वंशावली तैयार करने और एलपीसी निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि अधिग्रहण के काम में फालतू में देरी न हो.

यह परियोजना प्रधानमंत्री कार्यालय की निगरानी में चल रही है और भागलपुर जिले में इसका लगभग 8 किलोमीटर हिस्सा प्रस्तावित है. बैठक में कहलगांव और पीरपैंती में चल रहे थर्मल पावर परियोजनाओं और विक्रमशिला विश्वविद्यालय से जुड़ी भूमि अधिग्रहण की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने विक्रमशिला-कटारिया रेल लाइन के सर्वे क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने अमीनों की रिपोर्ट देखी और रेलवे अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली. कहलगांव के सीओ को निर्देश दिया कि सभी रैयतों से संबंधित जमीन का डिटेल्स कलद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

3 वर्षों में काम पूरा करने का लक्ष्य

विक्रमशिला से कटारिया तक प्रस्तावित न्यू डबल रेल पुल 26.23 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें गंगा नदी पर चार किलोमीटर लंबा पुल भी शामिल है. 2178 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली इस परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

पीरपैंती-गोड्डा नई रेल लाइन 57 किलोमीटर लंबी होगी. इस पर 282 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस रेल लाइन के निर्माण से भागलपुर से झारखंड के लिए एक और रेल रूट तैयार होगा. इससे भविष्य में ट्रेनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >