बिल भुगतान मांगने पर जेई पर मारपीट का आरोप भवन निर्माण विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक संवेदक ने न्यायालय में नालसीवाद दायर किया है. संवेदक का कहना है कि विभागीय कार्य पूरा कराने के बावजूद उसे अब तक बिल का भुगतान नहीं किया गया. आरोप के मुताबिक, जब संवेदक बकाया भुगतान की मांग को लेकर जेई के पास पहुंचा तो विवाद की स्थिति बन गई. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जेई पर जेब से रुपये निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने के कारण उसने अंततः कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
bhagalpur news. ततारपुर चौक से चोरी करते हुए पकड़ाया युवक, नहीं हुआ केस
ततारपुर चौक पर बुधवार को एक बच्चे गले से लॉकेट की चोरी करते हुए युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है
