विक्रमशिला पुल पर पिछले कई दिनों से जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार हुआ है. इससे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली है. हालांकि, जाम की समस्या खत्म होने के बाद अब सवारी गाड़ी नहीं मिलने से लोगों के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है. कई बार लोगों को अधिक किराया देकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है. शनिवार को भी लोगों को पैदल पुल पार करना पड़ा. पैदल चलने वाले लोगों ने बताया कि सवारी गाड़ी नहीं मिलने से तेज धूप में घंटों पैदल चलना पड़ रहा है.
मालवाहकों को नहीं मिल रही एंट्री
विक्रमशीला पुल पर दिन में माहलवाकों के आवागम पर रोक है. इस दौरान अगर कोई मालवाहक पुल पर पहुंच रहा है तो, उसे सुरक्षा में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान लौटा दे रहे हैं. शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब एक ट्रैक्टर व छोटा मालवाहक पुल पर पहुंच गया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने वापस लौटा दिया. इस संदर्भ में सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि मालवाहक के परिचालन से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, इस लिये दिन में परिचालन पर रोक है. कहा कि रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक मालवाहकों का परिचालन होता है.
पुल पर पानी व यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी
पुल पर पानी व यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों के साथ पुल पर ड्यूटी करने वाले विभिन्न विभाग के कर्मी को भी परेशानी होती है. खासकर महिला यात्रियों ने बताया कि पुल पार करने में घंटों समय लग रहा है. इस दौरान यूरिनल नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है. वहीं महिला सुरक्षाकर्मियों को विशेष परिस्थिति में दो-तीन किलोमीटर चलकर टीओपी आना पड़ता है. यात्रियों ने प्रशासन से पुल पर पानी और यूरिनल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि परेशानी नहीं हो.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.