bhagalpur news. चार मई को विक्रमशिला, जनसेवा समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी

चार मई को भागलपुर से विक्रमशिला समेत कई ट्रेनें देरी से खुलेगी.

भागलपुर : नाथनगर, अकबरनगर, सुल्तानगंज व गनगनिया स्टेशनों के बीच रविवार को लेबल क्रासिंग हटाकर सब वे का निर्माण होना है. इसी को लेकर नाथनगर व अकबरनगर के बीच सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक व सुल्तानगंज और गनगनिया के बीच सुबह 9.15 बजे शाम 4.15 तक ट्रैफिक व पावर ब्लाक लिया गया है. इसके चलते 73429- 73430 भागलपुर जमालपुर व 63423- 63424 जमालपुर-किऊल पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है. वहीं, 13409- 13410 मालदा-किऊल एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन किऊल के बजाय भागलपुर तक चलेगी और यहीं से लौटेगी. इसी तरह 13241-13242 बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी किऊल तक व 63431-63432 साहिबगंज-जमालपुर मेमू भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौट जायेगी.तीन ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है. 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने तय समय दिन के 11.55 बजे के बजाय 260 मिनट की देरी से शाम 4.15 बजे व 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस दोपहर 2.05 के स्थान पर 140 मिनट की देरी से शाम 4.25 बजे भागलपुर से रवाना होगी. वहीं 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर दोपहर 2.08 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से शाम 4.08 पर जमालपुर से खुलेगी. इसके अलावा 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर किऊल से झाझा-जसीडीह होकर चलेगी. यह ट्रेन भागलपुर नहीं आयेगी. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस को 3 मई को 60 मिनट व 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर को 4 मई को डेढ़ घंटे कंट्रोल कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >