— प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लिया, कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर मांगी रिपोर्ट
मारवाड़ी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक छात्रा इंटरनल परीक्षा में मोबाइल से चोरी कर रही है. साथ ही इसका वीडियो बना रही है. नकल का वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगाया है. वीडियो में छात्रा अपनी कॉपी भी दिखा रही है. वीडियो मारवाड़ी कॉलेज का बताया जा रहा है. कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गुरुवार को गठित कर दी है. कमेटी से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है. डॉ संगीत कुमार कमेटी के संयोजक हैं. इसके अलावा डॉ स्वस्तिका दास, डॉ भवेश कुमार, डॉ अक्षय रंजन व अदिति प्रिया को सदस्य बनाया है. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के छवि को धूमिल करने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.Bhagalpur News. छात्रा का इंटरनल परीक्षा में मोबाइल से चोरी करते हुए वीडियो वायरल
मोबाइल से चोरी करते हुए छात्रा का वीडियो वायरल.

Bhagalpur News. छात्रा का इंटरनल परीक्षा में मोबाइल से चोरी करते हुए वीडियो वायरल