bhagalpur news. छात्र अनुशासन कमेटी : रिपोर्ट पर भड़के प्रभारी कुलपति, कहा बेहतर लोगों को रखे कमेटी में

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में बुधवार को छात्र अनुशासन कमेटी की ऑनलाइन बैठक हुई

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में बुधवार को छात्र अनुशासन कमेटी की ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए विभाग के एक अतिथि शिक्षक व छात्र विवाद से संबंधित रिपोर्ट रखी गयी. कमेटी के सदस्य सचिव सह प्रॉक्टर प्रो एसडी झा ने कमेटी के सभी सदस्यों के सहमति के बाद बंद लिफाफा से रिपोर्ट निकाली और उसकी जांच की. प्रभारी कुलपति ने रिपोर्ट सुन कर भड़क गये. कमेटी के सदस्यों के प्रति नाराजगी जतायी. रिपोर्ट में जो बात लिखी गयी थी, इसमें छात्र नेता द्वारा प्रभारी कुलपति के खिलाफ लगाये गये गलत नारेबाजी का अंकित नहीं होना, उस छात्र नेता का नाम नहीं होना सहित कई ऐसे तथ्य थे जो कमेटी ने रिपोर्ट में अंकित ही नहीं किया था. सूत्रों के अनुसार प्रभारी कुलपति ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि ऐसे अधिकारी को कमेटी में आगे से नहीं रखे. सूत्रों के अनुसार प्रभारी कुलपति के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए विभाग में शिक्षक व छात्रों के विवाद मामले में विवि स्तर से जांच कमेटी बनायी गयी थी, इसमें प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू , कॉलेज इंस्पेक्टर व एक सिंडिकेट सदस्य शामिल थे.

विवि के अंदरखाना की मानें, तो रिपोर्ट में अतिथि शिक्षक व छात्र पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है. ऐसा में माना जा रहा है कि बड़ी कार्रवाई हो सकती है. कमेटी के एक सदस्य के अनुसार प्रभारी कुलपति के पदभार ग्रहण करने के बाद अमुख छात्र नेता ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और एक घंटे के बाद उसीने प्रभारी कुलपति को भ्रष्ट कुलपति कहकर नारेबाजी की. उस समय प्रभारी कुलपति के साथ दो अधिकारी थे. दोनों ने छात्र नेता की पहचान होने की बात कही, लेकिन रिपोर्ट में उस छात्र नेता का कोई जिक्र नहीं किया गया था. जबकि प्रभारी कुलपति ने अमुख छात्र नेता पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मांगी थी. छात्र अनुशासन कमेटी में डीन प्रो सीपी सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह, प्रॉक्टर प्रो एसडी झा, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, डॉ इंदू कुमारी, डॉ अनिरुद्ध कुमार, प्रो पवन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >