Bhagalpur News: 16 अगस्त से चलेगी जमालपुर से हावड़ा के लिए उद्घाटन विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस

रेल मंत्रालय की मिली मंजूरी

रेल मंत्रालय की मिली मंजूरी

– 17 अगस्त से जमालपुर से चलेगी नियमित रूप से शाम 3:30 बजे खुलेगी यह ट्रेन

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर

भागलपुर से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब जमालपुर से चलेगी. 22309- 22310 हावड़ा-भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार जमालपुर तक कर दिया गया है. 16 अगस्त को जमालपुर से इस ट्रेन का उद्घाटन होगा और यह ट्रेन पहले दिन उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में जायेगी. 17 से यह जमालपुर से नियमित रूप से खुलेगी. रेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़ कर बाकी दिन चलेगी. इस आशय का पत्र 13 अगस्त बुधवार को पूर्व रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक काशी राजकुमार ने जारी किया है. यह ट्रेन गुरुवार तक भागलपुर से हावड़ा तक के लिए चलेगी. शनिवार से यह जमालपुर से खुलेगी. पिछले साल इस ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने किया था. यह ट्रेन जमालपुर से शाम 3:30 बजे खुलेगी.

जमालपुर से हावड़ा तक आने वाले स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने व खुलने का समय

जमालपुर से यह ट्रेन शाम 3:30 बजे खुलेगी. भागलपुर यह ट्रेन 4:22 बजे आयेगी व दो मिनट रुकने के बाद 4:24 बजे खुलेगी. बाराहाट में यह ट्रेन 5:02 बजे आयेगी व 5:04 बजे खुलेगी. यह ट्रेन मंदार हिल में ट्रेन 5:16 बजे आयेगी व 5:18 बजे खुलेगी. हंसडीहा में 5:38 बजे आयेगी व 5:40 बजे खुलेगी. नोनीहाट में 05:53 बजे आयेगी व 05:55 में खुल जायेगी. यह ट्रेन दुमका स्टेशन शाम के 6:25 बजे पहुंचेगी व 6:27 बजे खुलेगी. रामपुर हाट 7:18 बजे पहुंचेगी व 7:20 बजे खुल जायेगी. बोलपुर 7:56 बजे पहुंचेगी व 7:58 बजे खुल जायेगी. यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन रात 10:05 बजे पहुंचेगी.- कोट-

भागलपुर से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब जमालपुर से चलेगी. 22309- 22310 हावड़ा भागलपुर हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा विस्तार जमालपुर तक कर दिया गया है. 16 अगस्त को जमालपुर से इस ट्रेन का उद्घाटन होगा और यह ट्रेन पहले दिन उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में जायेगी. 17 से यह ट्रेन जमालपुर से नियमित रूप से खुलेगी.- मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम मालदा डिवीजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >