TMBU News: अंग्रेजी की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछने पर हंगामा

टीएनबी कॉलेज में गुरुवार को स्नातक तीसरे सेमेस्टर की एमसीडी विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों ने आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न आने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया.

भागलपुर.

टीएनबी कॉलेज में गुरुवार को स्नातक तीसरे सेमेस्टर की एमसीडी विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों ने आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न आने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों ने सिलेबस के आधार पर प्रश्न की मांग की. हंगामा की सूचना पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएन पांडेय ने छात्रों से बात कर मामला शांत कराया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से बात की गयी.

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि फिलहाल परीक्षा का आयोजन किया जाये. मामले को बाद में विवि के परीक्षा बोर्ड में रखा जायेगा. बोर्ड में तय होने के बाद अगला निर्णय लिया जायेगा. दूसरी ओर मारवाड़ी काॅलेज के प्राचार्य एससी राय ने कहा कि छात्राें का कहना सही है. अभी वह छुट्टी पर हैं, लाैटेंगे तब सिलेबस के मामले काे देखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >