सैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस पर यू-टर्न, विरोध के बाद शाम की फ्री एंट्री बहाल

शहर के प्रमुख खेल परिसर सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है.

भागलपुर से ब्रजेश की खबर : शहर के प्रमुख खेल परिसर सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश शुल्क को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है. जनता, खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं के लगातार दो दिनों के विरोध के बाद, संचालन एजेंसी ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए पुरानी व्यवस्था को आंशिक रूप से बहाल कर दिया है. अब शाम के समय लोग फिर से नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगे.

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

सैंडिस कंपाउंड में अचानक शुल्क लागू किये जाने से शहरवासियों में भारी नाराजगी थी. पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने इस मुद्दे पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की थी. इस विरोध और दबाव के बाद, स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त ने एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की. इस बैठक में प्रशासन ने लोगों की नाराजगी पर कड़ा रुख अपनाया और एजेंसी को व्यवस्था में संतुलन बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया.

अब क्या है नयी व्यवस्था ?

प्रशासन और एजेंसी के बीच हुई बैठक के बाद कई निर्णय लिये गये हैं. शाम 4 बजे के बाद सैंडिस कंपाउंड में आम लोगों का प्रवेश पहले की तरह पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. सुबह के समय फ्री एंट्री की अवधि को कम कर दिया गया है. पहले लोग सुबह 9 बजे तक मुफ्त प्रवेश कर सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा केवल सुबह 8 बजे तक ही मिलेगी. 8 बजे के बाद आने वाले आगंतुकों को टिकट लेना अनिवार्य होगा.

लोगों ने जताया संतोष, लेकिन मांग अभी भी जारी

शाम के समय मुफ्त प्रवेश बहाल होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, सुबह की समयसीमा कम किये जाने को लेकर लोगों में अब भी चर्चा है. कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह की पुरानी समयसीमा (9 बजे तक) को ही दोबारा लागू किया जाये, ताकि खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉक करने वालों को असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >