Bhagalpur news अनियंत्रित ट्रक बाइक चालक को कुचल कर फरार, उप चालक गिरफ्तार

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग एसएच-84 जयखुट गांव के पास बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक चालक को कुचल फरार हो गया.

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग एसएच-84 जयखुट गांव के पास बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक चालक को कुचल फरार हो गया. घटना स्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कहलगांव के रामराय बाग टोला खुठहरी का सदानंद मंडल (45) पिता स्व लक्ष्मण मंडल के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि युवक अपनी बाइक से गोराहीह थाना क्षेत्र के अगड्डा गांव में श्राद्ध का भोज खाकर वापस घर लौट रहा था. घोघा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल कर फरार हो गया. पुलिस ट्रक के उप चालक सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दी है. इस घटना से परिजन सदमे में है रो-रो कर बुरा हाल है. सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस ट्रक और चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास रत है. परिजन की लिखित शिकायत पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी. रफ्तार का कहर से दुर्घटना दिनचर्या : सन्हौला-घोघा, सन्हौला-जगदीशपुर और सन्हौला- धोरैया सहित कई मुख्य मार्ग पर ट्रक, हाइवा और अन्य बड़े वाहनों की रफ्तार के कहर से मुख्य मार्ग पर घटना होना दिनचर्या बना हुआ. 15 किलोमीटर के दूरी पर आधा दर्जन से अधिक जगह ब्लैक स्पॉट बना हुआ है, जहां घटना होना दिनचर्या है. दुर्घटना देख यात्री को सड़क पर चलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हाल में ही रफ्तार के कहर से भुड़िया की एक शिक्षिका की मौत के बाद चार घंटे सड़क जाम ओर पुलिस प्रशासन की ओर से कई लोगो पर मुकदमा क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है. रफ्तार के कहर से सड़क पर चलने वाली यात्री काफी भयभीत रहते है, लेकिन प्रशासन की इस ओर नजर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >