bhagalpur news. नयाटोला से ट्रक चालक का शव बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

नवगछिया के नयाटोला से ट्रक चालक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया

नवगछिया के नयाटोला से ट्रक चालक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया. शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के सहोड़ी निवासी महेश्वर सिंह के पुत्र 48 वर्षीय नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. पत्नी सविता देवी और इकलौते पुत्र सौरभ कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. नवीन पेशे से ट्रक चालक थे. वह पूर्णिया से ट्रक पर कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य सामान लोड कर जा रहे थे. उन्होंने नवगछिया जीरोमाइल स्थित अजीत शर्मा के पेट्रोल पंप के पास अपना ट्रक खड़ा किया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वह किसी काम से नयाटोला की ओर गये थे. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया. मृतक के पुत्र सौरभ कुमार ने अवैध संबंध में हत्या की आशंका जतायी है. बताया कि नवगछिया नायाटोला में एक किसी महिला पिता फोन पर लगातार बात कर रहे थे. अवैध संबंधों को लेकर ही मेरे पिता की गोली मार कर हत्या की गई है. वहीं नवगछिया पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है. पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जता रही है. पुलिस का कहना है कि संभवत: हैवी वाहन की चपेट में आने से नवीन कुमार की मौत हुई है. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. मृतक अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री सहित भरा हुआ पूरा परिवार छोड़ गये. मृतक एसकेवाई ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाने का काम करता था, जो पूर्णिया में सीएनएफ कोकोकोला कंपनी का है. कोकोकोला को एक जगह से दूसरे जगह डिस्ट्रीब्यूशन करता था.

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नयाटोला में शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के पश्चात मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. मृतक के परिजन के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >