तेज आंधी और बारिश से भागलपुर में कई जगह गिरे पेड़, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप

Bhagalpur News : भागलपुर में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. शहर के कई हिस्सों में पेड़ और टहनियां गिर गयीं, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों की बिजली काट दी गयी.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर में शुक्रवार को हुई तेज हवा और बारिश ने शहर में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया. आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बड़ी-बड़ी टहनियां सड़क पर गिर गयीं. वहीं तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी.

बुढ़ानाथ चौक के पास गिरा विशाल पीपल का पेड़

तेज हवा के कारण बुढ़ानाथ चौक के आगे बुढ़िया काली मंदिर के पास स्थित एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया.पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश और तेज हवा के दौरान लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आये.

तिलकामांझी और बरारी मार्ग पर गिरी टहनियां

शहर के तिलकामांझी और बरारी मार्ग में भी कई पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं.इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई. कई वाहन चालकों को रास्ता बदलकर गुजरना पड़ा.

सुरक्षा कारणों से काटी गयी बिजली

तेज बारिश और आंधी के कारण बिजली विभाग ने एहतियातन शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी.बिजली कटने से लोगों को गर्मी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ा. हालांकि विभागीय अधिकारियों ने कहा कि मौसम सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

आंधी और बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली.हालांकि जलजमाव और बिजली बाधित होने से कई इलाकों में लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >