bhagalpur news. दो दिवसीय मशरुम प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, मिला प्रमाण-पत्र

आत्मा के प्रशिक्षण भवन में सोमवार से चल रहे दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रसंस्करण व विपणन विषय पर प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ

आत्मा के प्रशिक्षण भवन में सोमवार से चल रहे दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रसंस्करण व विपणन विषय पर प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ. मौके पर प्रशिक्षण में भाग लिये प्रशिक्षार्थियाें को प्रमाण पत्र भी दिया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन ऑयस्टर मशरूम के बैग तैयार करने की प्रक्रिया, बीमारी से रोकथाम का तरीका, कमरे के तापमान का उचित प्रबंधन आदि विषय पर प्रायोगिक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. आत्मा के परियोजना उपनिदेशक प्रभात कुमार सिंह प्रशिक्षण लेने आये प्रशिक्षार्थियों को तकनीक को उचित ढंग से सीखकर अपने क्षेत्र में उपयोग करने की सलाह दी. प्रशिक्षण में उपस्थित महिला कृषक जो जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं, यदि मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण की तकनीकी सीख कर घर में प्रयोग करेंगी, तो निश्चित ही यह उनको जीविकोपार्जन में सहायक होगा. उन्होंने कृषकों को अपने क्षेत्र में उगाये जाने वाले मशरूम के प्रसंस्करण कर बड़ी, पापड़, अचार मशरूम पाउडर आदि की विधि जानने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रशिक्षण सत्र में डॉ अनीता कुमारी, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मशरूम के विभिन्न प्रकार, इसके औषधीय गुण एवं उपभोग करने से होने वाले शारीरिक लाभ की जानकारी दी. वहीं परियोजना उपनिदेशक विपुल कुमार द्वारा बताया गया कि भागलपुर जिला अन्तर्गत सभी प्रखंडों चयनित पंचायतों में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है, जो महिला किसान जिलास्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने में असमर्थ है वो पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकते है. शीला कुमारी, सर्वेश कुमार मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >