व्यापारियों की मांग पर ट्रेड लाइसेंस शिविर की अवधि बढ़ी, अब 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में चल रहे सात दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया है.

भागलपुर से दीपक रkव की रिपोर्ट : इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में चल रहे सात दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया है. शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों के उमड़ने और उनकी मांग को देखते हुए प्रशासन ने इसे अब 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है.

400 आवेदन हुए जमा

शुक्रवार को शिविर के अंतिम दिन करीब 400 व्यापारियों ने अपने नये ट्रेड लाइसेंस बनवाने व पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन जमा किये. व्यापारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चेंबर के वरीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार खेतान ने संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता की. उनकी अनुशंसा पर अधिकारियों ने शिविर की अवधि बढ़ाने पर सहमति दे दी है.

प्रतिदिन लगेगा शिविर

चेंबर के वरीय उपाध्यक्ष खेतान ने बताया कि अब यह शिविर लगातार 15 जून तक जारी रहेगा. व्यापारी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चेंबर कार्यालय में आकर अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं. इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया, महासचिव सीए पुनीत चौधरी, कार्यक्रम संयोजक राजेश बंका, दीपक कुमार शर्मा व सुनील बुधिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे. चेंबर प्रबंधन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किये बिना निर्धारित तिथि तक शिविर का लाभ उठायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >