bhagalpur news. सिल्क सिटी के इन पर्यटन स्थल पर सैलानी करेंगे नववर्ष इंजॉय

शहर में कुछ ऐसे धरोहर व भ्रमण करने के स्थान हैं, जहां देश ही नहीं विदेश के भी सैलानी घूमने आते हैं

शहर में कुछ ऐसे धरोहर व भ्रमण करने के स्थान हैं, जहां देश ही नहीं विदेश के भी सैलानी घूमने आते हैं. खासकर नववर्ष पर तो आसपास इलाके के लोग जरूर ही यहां पर घूमने जाते हैं. कोई अपने परिवार के साथ तो कोई मित्रों के साथ. अधिकांश स्थानों पर नववर्ष को लेकर कुछ न कुछ तैयारी की गयी है. विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में तो अभी से ही सैकड़ों की संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से जैन धर्मावलंबियों का घूमने के लिए आना शुरू हो गया है. कुप्पाघाट संत मेंहीं आश्रम में होगा सत्संग व भंडारा

कुप्पाघाट गंगा तट के किनारे स्थित महर्षि मेंहीं का आश्रम है. यहां पर लोगों की श्रद्धा है. इसके अलावा यहां जो फूलों और प्राकृतिक सजावट की गयी है. यह अनुपम है. इसे कोई भी एक बार देखना चाहता है और घूमना चाहता है. हरेक वर्ष यहां पर सैकड़ों की संख्या में जरूर जुटते हैं. नववर्ष को लेकर एक जनवरी को सत्संग व भंडारा का आयोजन होगा.

दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में की गयी है सजावट

दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में भगवान महावीर समेत जैन के सभी 24 तीर्थंकर की संगमरमर की प्रतिमा बनायी गयी है. यह 12वें तीर्थंकर वासुपूज्य की जन्म स्थली होने के कारण यहां पर विशाल संगमरमर की प्रतिमा बनायी गयी है. यहां पर नक्काशी द्वार सजावट की गयी, जो लोगों को आकर्षित करता है. यहां की फुलवारी भी लोगों को आकर्षित करती है. इसके अलावा नववर्ष को लेकर देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले जैन यात्रियों व अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

लाजपत चिल्ड्रन पार्क में लगाये गये रंगीन लाइट

शहर के मध्य स्थित लाजपत चिल्ड्रन पार्क में सालों भर युवाओं की भीड़ जुटती है. यहां पर नववर्ष को लेकर यहां पर लाइटिंग व फूलों की गलीचा की सजावट की जा रही है. प्रबंधक संजय मिश्रा ने बताया कि इस दिन के लिए मधुर संगीत बजा कर युवाओं का स्वागत किया जायेगा. यहां पर खासकर शाम को रंगीन लाइट की सजावट लोगों इस ठंड में आने को आकर्षित करेगी.

टिल्हा कोठी

टिल्हा कोठी ऐतिहासिक स्थल है. अब इसका नाम रवींद्र भवन है. यहां पर ब्रिटिश शासन काल में बिहार-बंगाल के प्रशासनिक पदाधिकारियों का कार्यालय हुआ करता था. अब यह तिलकामांझी भागालपुर विश्वविद्यालय के कई विभाग चल रहे हैं. यहां पर कई युवा नववर्ष को घूमने आते हैं. सीढ़ियों की बनावट तो अच्छी है ही, साथ ही भवन की दीवार भी दिल्ली के कनाट प्लेस सा दिखता है.

जयप्रकाश उद्यान को बनाया गया है स्मार्ट

सैंडिस कंपाउंड व जय प्रकाश उद्यान में युवाओं द्वारा खुद भोजन तैयार किया जाता है. इसे स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों की लागत से स्मार्ट बनाया गया है. इसके अलावा यहां क्राफ्ट मेला भी लगाया गया है. योग स्थल से लेकर नेहरू मेमोरियल व अन्य स्पॉट पर युवाओं की तैयारी है.

बूढ़ानाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व शृंगार

बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक वाल्मिकी सिंह ने बताया कि यहां पर नववर्ष पर बाबा का रुद्राभिषेक, शृंगार व महाआरती कार्यक्रम होगा. श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल किया जायेगा. शिव शक्ति मंदिर, भूतनाथ, दुग्धेश्वर नाथ, कूपेश्वर नाथ आदि मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >